मुरैना/नोएडा (मनोज जैन नायक) जीएसटी गुरु के नाम से ख्याति प्राप्त सीए (एडवोकेट) बिमल जैन को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) की इनडायरेक्ट टैक्सेस कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रेसीडेंशियल ईयर 2026-27 के लिए सौंपी गई है। इस मनोनयन को उनके व्यावसायिक अनुभव, कर क्षेत्र में विशेषज्ञता तथा योगदान के प्रति विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।
सीए (एडवोकेट) बिमल जैन A2Z Taxcorp LLP के संस्थापक हैं। अप्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता और अनुभव के आधार पर उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री देश के प्रमुख उद्योग एवं व्यापार संगठनों में शामिल है, जो उद्योग जगत की समस्याओं, नीतिगत विषयों तथा आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अपने मनोनयन पर सीए बिमल जैन ने पीएचडीसीसीआई के नेतृत्व तथा श्री अनिल गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए उन पर विश्वास जताना उनके लिए सम्मान की बात है।
उनके चेयरमैन मनोनीत होने पर शुभचिंतकों एवं परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । उनके मनोनयन को उनकी व्यावसायिक उपलब्धि बताया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
सीए (एडवोकेट) बिमल जैन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की इनडायरेक्ट टैक्सेस कमेटी के चेयरमैन मनोनीत प्रेस्टीजियस पद पर मनोनयन से समाज में हर्ष

