ग्वालियर। कैट महिला विंग द्वारा गुड़ी पड़वा एवं गणगौर महोत्सव का आयोजन होटल प्रहलाद इन में किया गया। महिला विंग प्रभारी निरुपमा मालपानी, सहप्रभारी ज्योति गोले, रश्मि अग्रवाल, सुनीता नागौरी, भारती महेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष की थीम महिला सशक्तिकरण की दिशा में तय की गई थी, जिसमें सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और महिला उद्यमियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ गुड़ी पड़वा और गणगौर उत्सव को मनाया। महिलाएँ सज-धज कर आयी थीं, जिसमें बेस्ट ड्रेसअप का प्राइज सविता गोयल, गेम्स में तन्वी खंडेलवाल, पंक्चुअलिटी में छाया अग्रवाल ने पुरस्कार प्राप्त किये। अत्यंत शानदार और मनोरंजक कार्यक्रम के साथ-साथ सुरुचि पूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कैट महिला विंग की प्रभारी निरुपमा मालपानी ने बताया कि कविता जैन, बबीता डाबर, लेखिता सिंघल, रीना गांधी, निधि अग्रवाल, भावना सोलंकी सहित अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कैट महिला विंग का गुड़ी पड़वा एवं गणगौर महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

