इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने आवेदकों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों की जानकारी ली। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनका निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए। पुलिस की प्राथमिकता आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है।
जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

