भिण्ड 23 मार्च 2026/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज भिण्ड शहर स्थित खण्डा रोड़, चौराहा में संचालित फास्ट फूड की दुकानों पर बिक रही खाद्य सामग्री की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की। फूड लैब केमिस्ट सुश्री आरती शिवहरे ने फास्ट फूड पर बिक रही खाद्य सामग्री में प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की मौके पर खाद्य चलित प्रयोगशाला में जांच किए एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर, साफ-सफाई व स्वच्छता से खाद्य सामग्री तैयार करने, रख रखाव करने एवं विक्रय करने हेतु प्रशिक्षण दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी ने पिथनपुरा चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकानों एवं किराना दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर चलित प्रयोगशाला में जांच किए। जांच में मिठाई व मसाले, दालें, बेसन आदि की जांच सुश्री आरती शिवहरे ने की।
पिथनपुरा चौराहे पर मां वैष्णो देवी मिष्ठान भंडार का मावा रॉल एवं रूप सिंह मिष्ठान भंडार की मावा बर्फी अमानक पाई गई। जिन्हें मौके पर नष्ट कराया गया।
मिठाई खाद्य कारोबारकर्ताओं को मिठाईयों में खाद्य रंग का कम से कम उपयोग करने एवं नाश्ते में प्रयोग किए जाने वाले तेल का प्रयोग का अधिकतम तीन बार प्रयोग करने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्यवाही निरंतर जारी छापामार कार्रवाई के दौरान जांच में अमानक पाई गई मिठाईयों को कराया नष्ट

