Headlines

पोक्सो एक्ट के बारे में पुलिस मार्डन स्कूल के बच्चों को किया जागरूक

इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं सचिव आरती द्विवेदी के निर्देशानुसार शुक्रवार को पुलिस माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पोक्सो एक्ट के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बच्चों को पोक्सो एक्ट 2012 के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें जेंडर न्यूट्रल कानून, पहचान की पूर्ण गोपनीयता, बाल मित्रवत प्रक्रिया, सुरक्षित- असुरक्षित स्पर्श, डिजिटल सुरक्षा व साइबर सतर्कता, त्वरित सहायता और हेल्पलाइन नंबर तथा सुरक्षा के मूल मंत्र के प्रति जागरूक किया गया।शिविर में जिला कारागार से आए राम मनोज पटेल ने बच्चों को पोक्सो एक्ट के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। पराविधिक स्वयंसेवक सदर तहसील डा. ज्योति वर्मा, साथी अधिकार मित्र बृजेश सिंह तथा वरिष्ठ अधिकार मित्र संतोष त्रिवेदी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना एवं प्रियंका सक्सेना समेत समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:
Pin Share