इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए और शिकायतों के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।एसएसपी ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की। उन्होंने शिकायतों की जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए फरियादियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाए।पुलिस की प्राथमिकता शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है।
पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

