भिण्ड 13 फरवरी 2026/ जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड ने बताया कि रवी उर्पाजन वर्ष 2026-27 में गेहूँ, के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु जिले की 38 प्राथमिक सहकारी संस्था/मार्केटिंग सोसायटी पर पंजीयन का कार्य जारी हैं साथ ही एमपी ऑनलाईन एवं सीएससी सेन्टर से 50 रूपये शुल्क के आधार पर पंजीयन किया जा रहा है एवं कोई भी कृषक उक्त माध्यम से पंजीयन कर सकता है। पंजीयन की अतिंम तारीख 07 मार्च 2026 हैं।
जिले के सभी किसान भाईयों से अनुरोध हैं कि निकटतम केन्द्र पर जाकर अपना पंजीयन अवश्य कराये। पंजीयन हेतु नवीनतम खसरा खतौनी की प्रति, चालू बैंक खाता, आधार कार्ड, समग्र आईडी साथ में लेकर जाए एवं उसी मोबाईल को साथ ले जाये जोकि आधारकार्ड एवं बैंक खाते में जुडा हो जिस पर ओटीपी के माध्यम से पंजीयन केन्द्र के आपॅरेटर द्वारा पंजीयन किया जा सकेगा।
गेहूँ, के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु जिले की 38 प्राथमिक सहकारी संस्था/मार्केटिंग सोसायटी पर पंजीयन का कार्य जारी

