भिंड 13 फ़रवरी 2026
कलेक्टर भिण्ड के दिशा निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी श्री महेश कुमार गौर के मार्गदर्शन में वृत्त लहार के दबोह कस्बे में राहकोला माता मंदिर के पास स्थित कंजर डेरा पर पहुंचकर पुलिस थाना दबोह और आबकारी विभाग के द्वारा संयुक्त दविश दी गई, दबोह में मुखबिर से प्राप्त शिकायत के आधार पर तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान 30 पाउच कच्ची शराब एवं 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई इस प्रकार कुल 08 लीटर, जिसकी कीमत लगभग 1600 रुपये है। कार्यवाही के दौरान एक महिला सुष्मिता कंजर पत्नी विकाश कंजर को गिरफ्तार कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया, शराब को मौके पर नष्ट किया गया।
उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक रवि बिसारिया एवं पुलिस थाना दबोह से मुख्य आरक्षक राकेश गोयल और महिला आरक्षक आरती उपस्थित रही।

