ग्वालियर में रेबीज बीमारी से केवल एक मृत्यु, शेष अन्य जिले की

ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालियर जिले की केवल 1 ही मृत्यु रेबीज से हुई है, इस सम्बन्ध में सीएमएचओ कार्यालय की आई डी.एस.पी टीम जिसमें डॉ. मनोज कौरव ( जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी) एवं डॉ. महेन्द्र पिपरौलिया (जिला ऐपिडेमियोलॉजिस्ट) सम्मिलित थे, के द्वारा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त मीडिया अलर्ट जिसमें रेबीज बीमारी से हुई मरीजों की मृत्यु की सूचना के संदर्भ में श्री कृष्ण कॉलोनी सिकन्दर कम्पू, ग्वालियर स्थित मरीज स्व श्रीमती किरन लालवानी पत्नि स्व.श्री अशोक लालवानी आयु 48 वर्ष के घर पर भ्रमण किया गया। तदोपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा भ्रमण प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत की गई है। प्राप्त भ्रमण प्रतिवेदन के अनुसर सबधित मरीज के परिजनों द्वारा अवगत कराया गया कि दिनाक 03.12.2025 को लगभग सांय 7 बजे एक आवारा कुत्ते द्वारा श्रीमती किरन लालवानी को दायें पैर की ऐड़ी में काटा गया था। अगले दिन प्राथमिक उपचार के लिए निकटवर्ती क्लीनिक पर गई थी। उसके बाद दिनांक 31.01.2026 को उन्हें बायें पैर में दर्द हुआ। दिनांक 02.02. 2026 को उन्हें रेबीज बीमारी के लक्षण आ गए एवं दिनांक 03.02.2026 को उन्हें जयारोग्य चिकित्सालय ग्वालियर में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहाँ उपचार के दौरान उनकी दिनांक 04.02.2026 को मृत्यु हो गई। परिजनों अनुसार संबंधित को एन्टी रेबीज वैक्सीन के डोज नहीं लगे थे। मीडिया अलर्ट अनुसार अन्य दो मरीज जिनकी मृत्यु भी रेबीज बीमारी से हुई है, ग्वालियर जिले के न होकर जिला दतिया एवं जिला टीकमगढ के निवासी थे ।

अतः उपरोक्त प्रतिवेदन के आधार पर भ्रमण रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर जिले में एक मरीज की मृत्यु रेबीज बीमारी से उपचार के दौरान हुई है।

Please follow and like us:
Pin Share