जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करें – कलेक्टर

भिण्ड 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की तैयारियों एवं समन्वय को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर, जिला प्रभारी अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, समिति के सभी सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना के लिए निर्धारित प्रमुख पैरामीटर, प्रक्रियाएं एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी साझा की गई। साथ ही विभागों के बीच समन्वय एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कलेक्टर ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी एवं समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे निर्धारित दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध एवं सटीक रूप से करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में जनगणना कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उन्होंने अधिकारियों को जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।
जनगणना निदेशालय से जिले के लिए नियुक्त जिला प्रभारी अधिकारी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनगणना के विभिन्न चरणों, डेटा संकलन प्रक्रिया, तकनीकी प्रावधानों एवं फील्ड स्तर की तैयारियों पर नवीनतम दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

Please follow and like us:
Pin Share