कायस्थ महा पंचायत की चित्रगुप्त पूजा एक को

ग्वालियर ! कायस्थ महा पंचायत की चित्रगुप्त पूजा एक फरवरी रविवार को शाम साढ़े चार बजे नवनिर्मित मन्दिर आदर्श पुरम में हर्षोल्लास के साथ आयोजित की जाएगी. कायस्थ महा पंचायत ग्रेटर ग्वालियर के प्रचार _ प्रसार व्यवस्थापक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि, महापंचायत द्वारा हर महीने के पहले रविवार को सामूहिक रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना की जाती है जिसमें हवन, यज्ञ, महाआरती, दीपदान आदि कार्यक्रम समाज के प्रकांड पंडित श्री राजेश्वर राव श्रीवास्तव द्वारा संपन्न कराए जाते हैं. महा पंचायत के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, महा सचिव सतीष श्रीवास्तव, सह सचिव डॉक्टर जितेन्द्र सक्सेना, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, भगवती चरण श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव,नवल भटनागर, देवेन्द्र श्रीवास्तव, जवाहर लाल श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना,मुकेश भटनागर, ब्रजेश सक्सेना, जयदीप श्रीवास्तव,राज कुमार खरे, डी.पी. निगम, श्याम मोहन श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव के साथ ही महिला विंग अध्यक्ष स्मिता श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, सुजाता सक्सेना, पूजा श्रीवास्तव, श्रद्धा भटनागर, रमा सक्सेना आदि ने समाज बन्धुओं से पूजा कार्यक्रम में शामिल होने और पुण्य लाभ अर्जित कर प्रसाद गृहण करने की विनती की है..

Please follow and like us:
Pin Share