इटावा-इटावा महोत्सव पंडाल में 29 दिसंबर को आयोजित हुए घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनीता गुप्ता ने छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सिंचाई विभाग के प्रशासनिक भवन सभागार में पुरस्कार वितरण के दौरान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि आज उन्हें बेटियों को सम्मान प्रदान करते हुए जो खुशी का अनुभव हो रहा है बयां करना आसान नहीं है। कहा कि पहली बार जब अपनी बेटी के मेडल और प्रमाण पत्र लेकर घर आने पर जो खुशी हुई थी, उसकी यादें फिर से ताजा हो गईं। उन्होंने बेटियों को मन लगाकर पढ़ाई करें जिससे वह बुलंदियों को छू सकें। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनीता गुप्ता ने कहा कि बेटियां घर की रौनक होती हैं, उन्हें बड़े नाजो के साथ पाला जाता है। उनके नखरे तक उठाने पड़ते हैं, लेकिन जब बेटी मान सम्मान बढ़ाने जैसा कार्य करती है और पुरस्कृत होती है तो बहुत खुशी होती है। संयोजक डा. ज्योति वर्मा ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को भाजपा नेता वासु चौधरी, विद्यार्थी परिषद नेता अभिषेक मिश्रा, शिक्षिकाओं में नीलू त्रिपाठी, सपना चौधरी, नीलम व जसप्रीत कौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान की अध्यक्ष मनोरमा वर्मा के अलावा भाजपा नेता राजवर्धन भदौरिया, राहुल राजपूत,रोहित शाक्य, सत्यम राजपूत, आयुष राज, समीर सक्सेना के अलावा अतुल वीएन चतुर्वेदी, मसूद तैमूरी, मुनिराज वर्मा, आंचल वर्मा, उज्जवल पटेल, अमृषा पटेल उपस्थित रहीं। मनोरमा वर्मा ने अध्यक्षता क़र सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डा.ज्योति वर्मा ने किया।
घर की लक्ष्मी हैं बेटियां, विजेता छात्राएं पुरस्कृत बेटियां मन लगाकर करें पढ़ाई छुए बुलंदियां: अरुण गुप्ता

