इटावा-आईएमए इटावा द्वारा रवि हॉस्पिटल्स एवं इंदिरा आईवीएफ और रवि टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, आगरा के सहयोग से 28 जनवरी को क्लार्क्स इन होटल, इटावा में सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवि पचौरी, आगरा रहे। कार्यक्रम का आयोजन आईएमए इटावा अध्यक्ष डॉ. डी.के. दुबे के नेतृत्व में किया गया। डॉ. हिमांशु कुमार सिंह (सचिव) एवं डॉ. रमाकांत रावत (वित्त सचिव) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी रावत द्वारा किया गया।शैक्षणिक सत्र की अध्यक्षता डॉ. कल्पना, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, यूपीयूएमएस सैफई, के साथ डॉ. रिजवाना खातून एवं डॉ. किरण कुमार ने की।डॉ. रजनी पचौरी ने बांझपन उपचार की वर्तमान स्थिति पर तथा डॉ. ऋषभ पचौरी ने लेप्रोस्कोपी एवं मिनिमली इनवेसिव सर्जरी की मूल बातें विषय पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।


