ग्वालियर। काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग द्वारा ‘‘नई राहें नये अवसर’’ कार्यक्रम में बाेलते हुए एमपीआईआईडीसी की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनीशा श्रीवास्तव ने कहा कि महिला उद्यमियाें के लिए हम ग्वालियर के आसपास छाेटे एवं मध्यम औद्याेगिक क्षेत्र स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं, जहां इस प्रकार के इंडस्ट्रीयल पार्क बनें जाे ‘‘प्लग और प्ले’’ करते ही अपने उद्याेग स्थापित कर लें। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियाें ने निष्क्रिय औद्याेगिक प्लाॅट के पुनः उपयाेग में लाने के लिए महत्वपूर्ण विषयाें एवं सार्थक सुझाव दिये। आईकाेम मीडिया सेन्टर पड़ाव पर आयाेजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. केशव पांडे ने ग्वालियर के ओद्याैगिक विकास पर किये जा रहे प्रयासाें की सराहना की।
एमपीआईआईडीसी की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनीशा श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की स्टार्टअप नीति अथवा केन्द्र सरकार की एमएसएमई की नीतियाें के माध्यम से महिला सशक्त हाें और उन्हें अच्छे वातावरण में कार्य करने का अनुभव हाे, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी का विजन है इसीलिए स्थानीय स्तर पर रीजनल इन्वेस्टर मीट आयाेजित की गईं। कार्यक्रम के प्रारंभ में संयाेजक रीना गांधी ने अतिथि का स्वागत किया। अध्यक्षता कैट के नेशनल गवर्निंग काउंसल सदस्य अजय चाैपड़ा ने की। संचालन रश्मि अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन डाॅ. साैरभ खंडेलवाल ने माना। कार्यक्रम में दीपक पमनानी, दिलीप पंजवानी, विवेक जैन, कविता जैन, मुकेश अग्रवाल आदि ने अपने विचार रखे। ‘‘नई राहें नये अवसर’’ कार्यक्रम में सीए विवेक जैन, सीए निधि अग्रवाल, सीए तन्वी खंडेलवाल, ललित गांधी, मीनाक्षी गाेयल, जी.के. सूरी, नीता छापरिया, जयहिन्द परिहार, प्रशांत आलाैरिया, राैनक जैन, याेगेश मित्तल आदि उपस्थित थे।

