ग्वालियर मेले में कैट के प्रमोशनल पवेलियन का शुभारंभ आज

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 1 मई से 4 मई 2026 तक प्रगति मैदान नई दिल्ली में भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से संबंधित तैयारियां दिखाने एवं महोत्सव के प्रमोशन के लिये ग्वालियर व्यापार मेले में पवेलियन बनाया गया है जिसका शुभारंभ भारत व्यापार महोत्सव के चैयरमैन लॉयन्स डॉ. रामगोपाल गोयल 30 जनवरी को दोपहर 2 बजे करेंगे।
कैट के मेला समिति संयोजक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि उनके साथ भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली के वरिष्ठ नेता श्री गोपाल गर्ग जी भी नई दिल्ली से पधार रहे हैं। कैट मेला समिति के अरूण गुप्ता, अजय अग्रवाल, अमित अरोरा, योगेश कुमार मित्तल, डॉ.सौरभ खण्डेलवाल, विद्याभूषण त्यागी, आनन्द शर्मा, अनुराग जैन, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, नितिन गोयल, रजत सिंघल ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शुभारंभ के अवसर पर शामिल रहने का अनुरोध किया है।

Please follow and like us:
Pin Share