दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर की सत्र 2026 की नई कार्यकारिणी घोषित, आशीष जैन अध्यक्ष अमित जैन सचिव एवं रूपेश जैन बने कोषाध्यक्ष

ग्वालियर, 27 दिसम्बर!दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर के सत्र 2026 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्री आशीष जी जैन को अध्यक्ष, श्री अमित जी जैन भंडारी को सचिव एवं श्री रूपेश जी जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नव नियुक्त अध्यक्ष श्री आशीष जैन अपने ऊर्जावान नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं संगठन को नई दिशा देने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। सचिव श्री अमित जैन भंडारी कर्तव्यनिष्ठ, सक्रिय एवं अनुशासित कार्यशैली के प्रतीक माने जाते हैं, वहीं कोषाध्यक्ष श्री रूपेश जैन ईमानदारी, पारदर्शिता एवं सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से संगठनात्मक दायित्वों का विश्वासपूर्वक निर्वहन करेंगे।
जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि इस नई टीम का गठन संस्था के मार्गदर्शक श्री अनिल शाह, श्री भरत जैन बैरागी एवं श्री अनिल जैन, विनोद चौधरी, संस्थापक अध्यक्ष श्री अनुपम चौधरी तथा पूर्व अध्यक्ष श्री संजय चौधरी, श्री मुकेश जैन, श्री आशीष जैन, श्री अंबरीश जैन एवं श्री शीतल जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
नई कार्यकारिणी सेवा, संस्कार एवं संगठन के मूल मंत्र के साथ दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर को निरंतर प्रगति एवं नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।

Please follow and like us:
Pin Share