नवीन मंडी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रामकिशन ओझा, किसानों और मजदूरों से किया सीधा संवाद
इटावा। अपने तीन दिवसीय इटावा दौरे के दौरान एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रामकिशन ओझा तथा पीसीसी ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद और जनपद के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ नवीन मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों, आढ़तियों और खेतिहर मजदूरों से मुलाकात कर…

