फिरोजाबाद जैन पाठशाला के शिविर का सफल समापन, बच्चों ने नृत्य-नाटक से मोहा मन
फिरोजाबाद -श्री राजबहादुर कपूरी देवी जैन वीतराग विज्ञान पाठशाला द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन धार्मिक बाल एवं महिला शिक्षण शिविर का समापन गुरुवार सायं 7 बजे श्री बालकृष्ण गुप्ता जी की कोठी, हनुमान गंज में अत्यंत हर्षोल्लास, धार्मिक वातावरण एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने नृत्य एवं नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर…

