उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के खिल उठें चेहरें 95 उपकरण वितरित

इटावा- ब्लाक संसाधन केन्द्र (बीआरसी) मामन, ताखा, इटावा में समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अन्तर्गत 6 से 14 वर्ष के विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग), जिन्हें चलने, उठने बैठने में तथा दृष्टि से समस्याग्रस्त बच्चों के लिए तथा सुनने में अक्षम (श्रवणबाधित) बच्चों के लिए उपकरण/उपस्कर वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार के निर्देशन में जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) श्रीमती अर्चना सिन्हा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ताखा अनुपम शुक्ला के द्वारा तथा एलिम्को कानपुर से आये दिव्यांगता विशेषज्ञ पिन्दू कुमार तथा आँडियालाजिस्ट विशेषज्ञ और कैलीपर्स विशेषज्ञ के द्वारा उपकरण के लिए चिन्हित बच्चों को उपकरण प्राप्त करायें गये।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्वेता मिश्रा उपजिलाधिकारी, ताखा, के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती माॅ पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा व बीरेन्द्र कमल प्र अ , उ प्रा वि ताखा और बीआरसी कार्यालय सहायक द्वारा मुख्य अतिथि को बूके व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी, ने बताया कि समेकित शिक्षा के अन्तर्गत आप सभी बच्चों को उपकरण/उपस्कर (ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर्स ब्रेलस्लेट, स्टाइलस, छड़ी, रोलेटर तथा एमआर कीट) आदि उपकरण और कान की मशीन प्रदान कियें जा रहें है। इस कैम्प के लिए समेकित शिक्षा से अर्चना सिन्हा व उनके समस्त विशेष शिक्षक बधाई के पात्र है। जो इन दिव्यांग बच्चों को सुदूर ब्लाकों से लाकर उपकरण उपलब्ध करा रहे है और शैक्षिक सपोर्ट प्रदान कर रहे है। अन्त में जिला समन्वयक श्रीमती अर्चना सिन्हा द्वारा यह जानकारी दी गयी कि यहाॅ पर कुल पंजीकृत 125 बच्चों में से कुल 100 बच्चों को उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया, जिसमें 12 व्हीलचेयर, 11 कैलीपर्स, 7 ट्राईसाइकिल, 10 रोलेटर, 01 ब्रेलकीट, 05 सी0पी0 चेयर, 01 सुगम्य केन, 12 एल्बोक्रच, 13 एमआर टीएलएम प्राईमरी तथा 38 एमआर टीएलएम सेकेण्डरी लेवल और कान की मशीन हेतु 32 सुनने में अक्षम बच्चों को कान की मशीन के साथ बैटरी भी प्रदान किया गया और यह भी जानकारी दी कि कुछ बच्चों को एक अथवा दो उपकरण भी प्रदान कियें जा रहें जिससें बच्चा ट्राईसाईकिल से विद्यालय तक पहुॅच कर बैसाखी के माध्यम से या रोलेटर के सहारे कक्षा-कक्ष में बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर सके। आज इस कैम्प में दिब्यांग बच्चों को उपस्थित होने की हार्दिक शुभ कामनायें दी गयी। इस कैम्प में रिसोर्स टीचर प्रहलाद कुमार, एआरपी ताखा और बी आर सी समस्त स्टाफ तथा समस्त स्पेशल एजूकेटर्स अनिल कुमार, अवधेश कुमार, जितेन्द्र मौर्य, रामकुमार यादव, अवधेश सिंह, नीलेश कुमार, ओम प्रकाश, सच्चिदानन्द पाण्डेय, साधना मिश्रा, आकृति गौर, अम्बिका गौर, साधना, दिलीप सिंह, राजेश कुमार, सनेश कुमार विशेष सहयोग रहाॅ। कार्यक्रम का संचालन बीरेन्द्र कमल प्र अ , उ प्रा वि उच्च ताखा द्वारा किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share