भिण्ड 15 मार्च 2026/ केन्द्र शासन शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देश के पालन में कलेक्टर भिण्ड के अनुमोदन पश्चात डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड श्री महेन्द्र सिंह सौजन्या के निर्देशन में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन नवसाक्षर परीक्षा का आयोजन निर्धारित 1265 सामाजिक चेतना केन्द्रों पर किया गया। जिसमें जिले का लक्ष्य 53543 नवसाक्षरों के विरूद्ध 49531 उपस्थित हुये। जिला भिण्ड अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का अवलोकन जिलास्तर से जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.डी. मित्तल, प्राचार्य डाइट भिण्ड श्री आनन्द शर्मा, ए.पी.सी. श्री संजीब दूरवार, ए.पी.सी. (आई.ई.डी.) अभय सिन्हा, जिला सह समन्वयक (साक्षरता) विवेक शर्मा एवं विकासखण्ड स्तर से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बी.आर.सी.सी., बी.ए.सी. एवं खण्ड सह समन्वयकों तथा जन शिक्षा केन्द्र स्तर से संकुल प्राचार्य, जन शिक्षक एवं संकुल सह-समन्वयक द्वारा अनुवीक्षण किया गया।
पढ़ने लिखने के लिये कोई बंधन नहीं होता, शिक्षा किसी भी उम्र में हासिल की जा सकती है। इसी अवधारणा को आत्मसात कर 15 वर्ष से अधिक नवसाक्षर सम्मिलित हुये। उत्तीर्ण होने के उपरान्त नवसाक्षरों को एन.आई.ओ.एस. के द्वारा साक्षरता प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन नवसाक्षर परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित

