इटावा। देश में बढ़ती बेरोज़गारी के चलते जब शिक्षित युवा बेरोज़गार घूम रहे हैं तो उन्हें चाहिए कि वह अपना स्वरोजगार करें या ऐसा व्यापार करें;जिसमें अन्य लोगों को भी रोज़गार उपलब्ध हो। उक्त उद्गार कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने बसरेहर में शमीम क़ुरैशी की “डायमंड साइकिल एजेंसी” का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने एजेंसी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अफ़ज़ल मंसूरी,अरुण शाक्य, कृपाराम शाक्य, कप्तान सिंह फ़ौजी,सतीश यादव, गुरुजी, रामेश, नीरज शर्मा, बृजेश यादव,डिम्पल यादव,नरेश यादव, प्रेमपाल यादव, युनूस खाँ मंसूरी,राहुल यादव, प्रेमकान्त यादव एवं संजीव सोनी लाला सहित कस्बे के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बसरेहर में डायमंड साइकिल एजेंसी का किया उद्घाटन

