पी.एम.एफ.एम.ई. योजना से भिण्ड जिले के श्री अजीत कुमार जैन ने सफल उद्यमी बनने का सपना साकार किया

भिण्ड 05 जनवरी 2026/ भिण्ड जिले के गोहद विकासखंड, वार्ड नंबर 18 के निवासी श्री अजीत कुमार जैन ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य उद्योग उन्नयन (पी.एम.एफ.एम.ई.) योजना का लाभ उठाकर सफल उद्यमी बन गए हैं। उन्होंने यूको बैंक गोहद चौराहा शाखा से 30 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया और शासन से 10 लाख रुपये का अनुदान हासिल किया। इस राशि से उन्होंने अपने घर में ही ऑयल मील इकाई स्थापित की।
श्री जैन को योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने उद्यानिकी विभाग भिण्ड से संपर्क किया। विभाग ने उनका प्रकरण तैयार कर बैंक को भेजा, जहां ऋण स्वीकृत हो गया। आज उनकी इकाई का वार्षिक टर्नओवर 50-60 लाख रुपये है और आमदनी 10-12 लाख रुपये। वे आर्थिक रूप से सक्षम हो चुके हैं तथा अपने उद्योग में 6 बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान कर रहे हैं।
पी.एम.एफ.एम.ई. योजना ने श्री जैन को न केवल स्वरोजगार दिया, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी योगदान दिया है। उनकी कहानी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है।

Please follow and like us:
Pin Share