इटावा-शहर के बरहीपुरा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मेडिटेशन गुरू मुनि श्री 108 विहसंत सागर महाराज जी ससंघ का सानिध्य विधानाचार्य पंडित मनीष जैन शास्त्री (इटावा वालो ) के मार्गदर्शन मे सिद्धों की आराधना करने के लिए श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान महोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ व रथयात्रा महोत्सव 28 अक्टूबर से 6 नवंवर तक आयोजित होगा। जिसके अंतर्गत आज मंगलवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ भव्य मंगल कलश घटयात्रा निकलकर किया जायेगा। पं मनीष जैन ने बताया कि विधान के पहले दिन सुबह गाजे बाजे के साथ मंगल कलश शोभायात्रा बरहीपुरा जैन मंदिर से लालपुरा ,रंगलाल चौराहा होते हुऐ पुनः मंदिर जी मे वापिस आयेगी निकाली जायेगी सिद्धचक्र विधान में सर्वप्रथम अनुष्ठान में मड़प पर मंगल कलश स्थापना, भगवान जिनेंद्र का अभिषेक शांतिधारा के उपरांत सिध्दों की आरधना कर महाअर्घ्य समर्पित होंगे। वही 6 नबंवर से प्रतिदिन प्रातः 6ः30 बजे से जाप्यानुष्ठान, प्रात 7 बजे से श्री जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक शांन्तिधारा, 8ः30 नित्यपूजन व सिध्दचक्र महामंडल विधान सुबह 9 बजे प्रवचन होगा। वही शाम 7 बजे से महाआरती, शास्त्र प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे।
बरहीपुरा जैन मदिंर में 28 अक्टूबर से 6 नंबर तक सिद्धचक्र महामंडल विधान में गूंजेगी सिद्धो की आराधना

