Headlines

लगातार तीसरी बार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी सूची में मृदा विज्ञान क्षेत्र में मिला सम्मान

ग्वालियर । राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने एक बार फिर ग्वालियर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची (Top 2% Scientists List) में लगातार तीसरी बार (2022-23, 2023-24 एवं 2024-25) शामिल किया गया है।

क्यों है यह उपलब्धि विशेष?
यह सूची प्रतिवर्ष स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की जाती है।

चयन लाखों वैज्ञानिकों के शोध कार्यों के प्रभाव (Citation Index, H-Index आदि) के आधार पर किया जाता है।

दुनिया के सबसे प्रभावशाली और योगदानकारी वैज्ञानिकों को ही इसमें स्थान मिलता है।

मृदा विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान:-
प्रो. शुक्ला को यह सम्मान ‘सॉयल साइंस’ (मृदा विज्ञान) में उनके दीर्घकालिक योगदान और शोध कार्यों के लिए मिला है।

वर्ष 2001 से अगस्त 2024 तक उनके शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुए। उनके कार्यों को विश्वभर में वैज्ञानिक समुदाय ने मान्यता दी है।

डॉ. शुक्ला ने कहा -:
“यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय और ग्वालियर-मध्यप्रदेश की है। अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा देना हमारा सदैव लक्ष्य रहा है। यह सम्मान भविष्य में और अधिक ऊर्जा व प्रेरणा देगा।”

विश्वविद्यालय परिवार ने दी बधाई-
इस शानदार उपलब्धि पर कृषि विश्वविद्यालय के सभी प्रोफेसरों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने डॉ. शुक्ला को हार्दिक बधाई दी और इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया।

Please follow and like us:
Pin Share