भिंड। देश के जैन पत्रकारों के सबसे अधिक सक्रिय संगठन ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशिएशन (आईजा) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हृडिया की अनुशंसा पर भिंड के रोहित जैन (हनी) को आईजा प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सेनानी एवं भिंड जिला प्रभारी सोनल जैन के द्वारा भिंड जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि आगामी 5 अक्टूबर को आईजा का जैन पत्रकारों का महाकुंभ जैन मुनि श्री सुधा सागर महाराज की सानिध्य में अशोकनगर के संपन्न होने जा रहा है। इसी कार्यक्रम के मद्देनजर रखते हुए पत्रकार रोहित जैन को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित जैन ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है अशोकनगर के जैन पत्रकार महाकुंभ को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशिएशन के रोहित जैन बने भिंड जिला उपाध्यक्ष
