कृषि सखियों ने सीखा जीवामृत और ब्रह्मास्त्र बनाना

कृषि विज्ञान केंद्र, ग्वालियर में चल रहे पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों से आईं कृषि सखियों ने फसल सुरक्षा हेतु उपयोगी अग्निआस्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं नीमास्त्र बनाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिकों से प्राप्त की। उन्हें विभिन्न प्राकृतिक खेती आयामों पर विस्तार से जानकारी भी दी गई। प्राकृतिक खेती पर चल रहे इस प्रशिक्षण का आज तीसरा दिन है जिसमें विभिन्न विकासखंडों से आई समस्त कृषि सखियों ने भाग लिया है। आज के प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र, मुरैना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. जे.सी. गुप्ता द्वारा कृषि सखियों को नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अग्निआस्त्र बनाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई तथा कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शैलेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के माध्यम से मृदा के स्वास्थ्य संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी गई है। केंद्र की प्राकृतिक खेती की नोडल अधिकारी डॉ. अमिता शर्मा द्वारा कृषि सखियों कों जीवामृत बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के संयोजक डॉ. एस. सी. श्रीवास्तव द्वारा कृषि सखियों से प्राकृतिक में तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों के उपयोग पर जानकारी दी गई।

Please follow and like us:
Pin Share