Headlines

जसंवतनगर के युवा शोधकर्ता डॉ. अच्युत कांत जैन रवाना हुए इंग्लैंड

इटावा(जसवंतनगर)-नगर के समाजसेवी शिवकांत जैन के सुपुत्र, जैन समाज के गौरव एवं युवा शोधकर्ता डॉ. अच्युत कांत जैन शास्त्री शुक्रवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हुए। उन्हें जैन आध्यात्मिक परंपराओं से संबंधित आयोजित होने वाली एक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में भाग लेने हेतु विश्वविख्यात यूनिवर्सिटी ऑफ बिर्मिंघम ने आमंत्रित किया है।नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए रवाना हुए डॉ. जैन इस कॉन्फ्रेंस में जैन दर्शन पर अपने शोध आलेख की प्रस्तुति देंगे। उनके आलेख प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित भी होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में कई देशों के शोधकर्ता शामिल हो रहे है
डॉ. जैन के बड़े भाई आराध्य जैन ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में भारत से आमंत्रित होने वाले वे एकमात्र शोधकर्ता हैं। वर्तमान में डॉ. अच्युत कांत जैन जैन यूनिवर्सिटी, बैंगलुरू में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और जैन दर्शन पर निरंतर शोधरत हैं।इससे पूर्व भी डॉ. जैन को लंदन, काठमांडू, वाराणसी, लखनऊ, हरिद्वार, दिल्ली सहित आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया जा चुका है। वे देश-विदेश में जैन दर्शन के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रूप से योगदान देते आ रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share