Headlines

इटावा पहुंचे एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे नगर पालिका का किया औचक निरीक्षण

इटावा- जनपद में केन्द्रीय मंत्री तथा अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में विधान सभा प्रभारी तथा एससी/एसटी आयोग उ.प्र. के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे के सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे जहां अपना दल एस के तमाम पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया जिसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमे उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की साथ ही उन्होंने कई विभागों के अधिकारियों के साथ भी चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष – हरिओम सिंह चौहान ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० हरीशंकर पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य / घटमपुर विधानसभा प्रभारी ने सदस्यता बढ़ाने पर दिया जोर रमेश चन्द्र कुण्डे ने पदाधिकारियों के साथ चर्चा में आगमी चुनाव के लिए तैयार रहे ,साथ साथ नगर पालिका परिषद का भी निरीक्षण किया है जिसमे सूत्रों से जानकारी मिली थी कि नगर पालिका में जो सफाई कर्मचारी तैनात है उनका शोषण किया जा रहा है. जिस पर एससी/एसटी समाज के कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्या को सुना गया. वहीँ केंद्र सरकार द्वारा जो एससी/एसटी समाज के लोगों के लिए योजनायें चलाई जा रही है उन योजनाओं का लाभ पूर्णतया मिल पा रहा है या नही इसी के साथ साथ तमाम महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा भी गयी है. हमारा प्रयास है कि जो गरीब लोग है हमारा प्रयास है कि उन्हें योजनाओं का पूर्णताः लाभ मिल सके. उक्त कार्यक्रम के दौरान कई पीड़ित उनके पास अपनी फरियादें लेकर पहुंचे जहां उन्होंने समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।इस दौरान डा. हरीशंकर पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य घाटमपुर विधान सभा प्रभारी, हरिओम सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष, ब्रजेश पोरवाल जिला महासचिव, राजेश पोरवाल जिला महासचिव, डा. सुधीर सविता जिला सचिव, रविन्द्र सिंह जाटव जिलाध्यक्ष एससी एसटी मंच, इंजी. राजेश वर्मा सदस्य कार्यकारिणी, अमित चौरसिया सदस्य कार्यकारिणी, वीरेन्द्र पटेल’ मुन्ना’ पूर्व कार्यालय प्रभारी, समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाज कल्याण विभाग की अधिकारी सुश्री प्रिया शर्मा ने भी श्री कुन्डे जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और अपने विभाग की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। श्री रमेश चंद्र कुंडे, अपना दल एस के सदस्य श्री अनुपम पटेल के आवास पर जाकर उनके पूज्य पिताजी के स्वर्गवास होने पर श्रृद्धांजलि अर्पित करने भी गये। श्री बीरेंद्र पटेल उर्फ मुन्ना के चाचा के स्वर्गवास होने पर श्रृद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पर भी गये। बैरुन टोला बार्ड की मलिन बस्ती में हेला समाज के लोगों के रहन सहन और जीवन यापन का निरीक्षण भी मोहल्ले में घूमकर किया और पानी बिजली की सप्लाई सड़क खड़ंजा, जल निकासी आदि मूलभूत सुविधाओं का भलीभांति निरीक्षण किया तथा खामियों को एक माह में दुरस्त करने का आदेश भी नगरपालिका के कर्मचारियों को दिया कि अगले माह के भ्रमण तक ये सभी खामियां दुरस्त होनी चाहिए। शाम 6 बजे नगरपालिका परिषद इटावा में सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा उनकी समस्याओं को सुना एवं शीघ्र ही उनके निदान का आश्वासन दिया।

Please follow and like us:
Pin Share