Headlines

आबादी क्षेत्र में अवैध पटाखों की बिक्री पर शहर कोतवाली पुलिस का छापा एक गिरफ्तार

इटावा। दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ कार्यवाही तेज कर दी है। शहर कोतवाल यशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान कचहरी रोड पर डोमिनोज के सामने तख्त लगाकर पटाखे बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 80 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की नितिश पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी काशीराम कॉलोनी, टीवी अस्पताल के पास, थाना सिविल लाइन मामले में नौरंगाबाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह की तहरीर पर 28 अक्टूबर को थाना कोतवाली में मुकदमा तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक निर्मल कुमार कर रहे हैं। यशवंत सिंह ने कहा है कि घनी आबादी और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखों की अवैध बिक्री से आगजनी एवं अन्य हादसों का खतरा बना रहता है। ऐसे में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Please follow and like us:
Pin Share