Headlines

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होंगे माकपा कार्यकर्ता-‘मेरा वोट, मेरा अधिकार

इटावा- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जिला कमेटी ने घोषणा की है कि पार्टी के कार्यकर्ता एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित इंडिया ब्लॉक की रैली में भाग लेंगे। पार्टी ने रैली के माध्यम से मताधिकार की रक्षा, एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाने की अपील की है।एसआईआर रद्द करो’ का नारा बुलंद करने का आह्वान किया गया। पार्टी ने मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम काटे जाने का दावा करते हुए सवाल उठाए और कहा कि वोट के अधिकार पर प्रहार तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले बंद होने चाहिए। साथ ही चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग की गई।
पार्टी ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित वर्ष 2023 के कानून को रद्द करने और नियुक्ति प्रक्रिया में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को फिर से शामिल करने की मांग की। इसके अलावा व्यापक चुनाव सुधार लागू करने, आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली अपनाने तथा चुनाव में धनबल और बाहुबल पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। पार्टी ने चुनावी खर्च का अधिकांश हिस्सा सरकारी खजाने से उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया।माकपा की यह अपील हजारों किसानों और मजदूरों के बीच वितरित की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर यादव के नेतृत्व में जिला कचहरी परिसर में लोगों को अपील बांटी गई और चुनाव सुधारों तथा मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर चर्चा की गई।प्रेस विज्ञप्ति माकपा के जिला मंत्री नाथूराम यादव ने जारी की।

Please follow and like us:
Pin Share