इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र लेकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को राहत दिलाने पर जोर दिया।पुलिस के अनुसार, फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। इसी क्रम में संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने गंभीरता से सुनीं शिकायतें, पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर

