Headlines

केंद्रीय कारागार का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण,बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की

इटावा। केंद्रीय कारागार का जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की सुरक्षा, बैरकों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और तलाशी व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। इसमें साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं और बंदियों के पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कारागार परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रशासन, पुलिस और जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share