भिंड/ बगिया के विराग मंडप में चातुर्मास कर रहे मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज ने शुक्रवार को प्रातः काल रक्षाबंधन पर्व के बारे में कहा कि जैन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व विष्णु कुमार मुनि द्वारा 700 जैन मुनियों की रक्षा की स्मृति में मनाया जाता है यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है जब विष्णु कुमार मुनि ने नमुचि नामक राक्षस से मुनियों की रक्षा की थी इस दिन जैन धर्म लंबियों ने केवल भाई बहन के रिश्ते को मनाते हैं बल्कि देश और धर्म की रक्षा का संकल्प भी लेते हैं।
मुनिराज ने कहा जैन समुदाय की मानताओ में रक्षाबंधन की कथा कुछ अलग है यह कथा एक मुनि द्वारा 700 मुनियों की रक्षा करने पर आधारित है इस दिन को याद रखने के लिए रक्षा का संकल्प लेकर लोगों ने हाथ में रक्षा सूत्र यानी सूत के डोरे बाधे थे तभी से जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा यह दिन रक्षाबंधन पर्व के रूप में मनाया जाने लगा है। मुनिराज ने कहा कि रक्षाबंधन के त्यौहार का आधार इस कथा के अनुसार जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ स्वामी के समय में हस्तिनापुर के राजा महा पदम ने अपने बड़े पुत्र पदमराज को राजभार सोप बैराग्य धारण किया था उनके साथ उनका पुत्र विष्णु कुमार भी अपने पिता के साथ अविनाशी मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग पर चल दिए उधर उज्जैनी नगरी के राजा श्री वर्मा के मंत्री बाली नमुचि बृहस्पति और प्रहलाद थे चारों जैन धर्म के कट्टर विरोध थे एक बार यहां अकल्पनाचार्य मुनि अपने 700 शिष्यों के साथ पधारे नगर के बाहर उद्यान में ठहरे आचार्य को जब ज्ञात हुआ कि राजा के चारों मंत्री अभिमानी हैं और जैन धर्म के विरोधी हैं आचार्य ने शिष्यों को बुलाकर आज्ञा दी कि जब राजा और मंत्री आए तो सभी मुनिराज मोन धारण करके ध्यान मग्न बैठे इसके दो इस वर्ष विवाद नहीं होगा और विवाद उत्पन्न नहीं हो सकेगा सभी ने गुरु की आज्ञा के पालन की हामी भर दी उसे समय सूरुत सागर नामक मुनि मौजूद नहीं थे इस कारण उन्हें इसका पता नहीं चला जब राजा मंत्रियों सहित वन में मुनि के दर्शनों को पधारे तो मुनि संघ मोन था उसे देखकर एक मंत्री ने कहा देखिए राजा यह मुनि बोल रहे हैं क्योंकि इनमें किसी प्रकार की विद्या नहीं है कहानी आगे बड़ी है लेकिन अंत में विष्णु कुमार मुनि ने 700 मुनि राजो का उपसर्ग रक्षाबंधन के दिन ही दूर किया था।
विहसन्त सागर महाराज ने किया केश लोच
नगर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज ने केश लोच शुक्रवार को प्रातः काल की बेला में अपने हाथों से सर एवं दाढ़ी के बालो को हाथ से उखाड़ कर व्रत का पालन किया।
उन्होंने कहा कि कैसे लोचन जैन धर्म में एक तपस्या है जिसमें साधु और साध्वी अपने सर और दाढ़ी के बाल हाथों से उखड़ते हैं यह दीक्षा के समय और बाद में हर चार माह बाद किया जाता है इसका उद्देश्य सांसारिक आकर्षक और अहंकार का त्याग करना है। जैन मुनि शरीर की सुंदरता को नष्ट करने और अहिंसा धर्म का पालन करने के लिए के सो करते हैं वे बालों को उखड़ते समय यह भावना रखते हैं कि इस कष्ट के साथ उसके पाप कर्म भी निकल रहे हैं इसमें संयम की परीक्षा और पालन भी होता है जिस दिन की सुलोचन करते हैं उसे दिन उपवास भी करते हैं।
रक्षाबंधन के दिन 700 मुनि राजो का उपसर्ग मुनि विष्णु कुमार ने दूर किया था– विहसन्त सागर
