कांग्रेस पार्टी का पहला अमरनाथ यात्रा जत्था हुआ रवाना

इटावा- शहर महासचिव अवनीश वर्मा के नेतृत्व में 25 सदस्यीय कांग्रेस पार्टी का अमरनाथ यात्रा जत्था रवाना हुआ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रवक्ता वाचस्पति पति द्विवेदी, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, जिला महासचिव अंबुज त्रिपाठी, नरेंद्र यादव ऋषभ राजपूत आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया । जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने सभी श्रद्धालुओं की यात्रा की मंगल कामना की। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष राशिद खान ने प्रभु शिव शंकर से कामना की कि प्रभु देश में अमन-चैन बनाए रखें। देश उत्तरोत्तर विकास करे सभी देशवासियों के बल, बुद्धि, विद्या में वृद्धि हो। देश के सभी निवासियों का संपूर्ण विकास; देश को विषम परिस्थितियों दुर्घटना आदि से अभय दान दें देश में फैला विषाक्त वातावरण का हरण करें। सभी देशवासी प्रेम व सौहार्द से रहें भाईचारा बना रहे देश का संपूर्ण कल्याण हो।

Please follow and like us:
Pin Share