इटावा- संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ अंबेडकर बुद्ध विहार में स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दीपोत्सव किया। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ ज्योति वर्मा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष अमित दुबे, मंडल मंत्री अंकुल चौहान, मण्डल महामंत्री जितेंद्र राजपूत, मंडल मंत्री संजय (पिंकू घंटाघर), मुनिराज वर्मा,एकलव्य भदौरिया, रविप्रकाश पाल,अंकुर शर्मा, हितेंद्र तोमर,विजय शंकर नीरज तिवारी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंबेडकर बुद्ध बिहार पर चलाया स्वच्छता अभियान, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया दीपोत्सव-जिला मंत्री डाँ ज्योति वर्मा
