Headlines

बकेवर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक शातिर आरोपी गिरफ्तार

इटावा- पुलिस एवं बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । कब्जे 1 अवैध तमन्चा 315 बोर, 2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 हथौड़ा, 1 इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद किए गए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना बकेवर पु‌लिस द्वारा कार्यवाही की गयी थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गौतमपुरा नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान नगला शुक्ल की ओर 1 इलेक्ट्रिक ऑटो दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया, तो ऑटो सबार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत फायरिंग कर महासिंहपुर की ओर भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा ऑटो का पीछा करते हुए द्वितीय मोबाइल टीम को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई । ग्राम फतेहपुरा के पास दोनों ओर से पुलिस टीम से घिरता देखकर ऑटो सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग की गयी । जिस पुर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त रामबाबू उर्फ शेरु के बाएं पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । 2 अभियुक्त झांड़ियों में छिपते छिपाते भागने में सफल रहे । जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है ।पकडे गये अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे 1 अवैध तमन्चा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 हथौड़ा एवं 1 इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद की गयी ।पुलिस थानाध्यक्ष विपिन मलिक थाना बकेवर मय टीम द्वारा कार्यवाही की गई

Please follow and like us:
Pin Share