Headlines

श्री बिहारी धाम परिसर में रामलीला एवं रावण दहन महोत्सव का हुआ आयोजन

इटावा। श्री बिहारी धाम परिसर शास्त्री चौराहा में उस समय भक्ति, उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी,जब नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मासूमियत और ओजस्वी अभिनय के बल पर त्रेतायुग जीवंत कर दिया।
श्री बिहारी धाम में आयोजित रामलीला एवं रावण दहन महोत्सव में छोटे बच्चों ने ऐसे सशक्त और भावपूर्ण अंदाज में पौराणिक चरित्रों को निभाया कि पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल कलाकारों का गजब का आत्मविश्वास और संवाद अदायगी रही। नन्हे कलाकारों ने मर्यादा, भक्ति और पराक्रम के हर भाव को बेहद सजीव तरीके से मंच पर उतारा। शिवांश द्विवेदी ने भगवान श्री राम, दिव्यांश कन्नौजिया ने लंकापति रावण, अद्विका पाण्डेय ने माता सीता, सौम्यता और गरिमा की प्रतिमूर्ति बनीं अद्विका ने जानकी, शुभ त्रिपाठी ने लक्ष्मण, विवान झा ने हनुमान की भूमिका में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित परिवारी जनों ने सभी नन्हे कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया।

Please follow and like us:
Pin Share