Headlines

एसपी सिटी बबीता सिंह ने किया पछायगांव थाने का आकस्मिक निरीक्षण

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आगामी त्योहारों एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने रविवार को थाना पछायगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी कार्यालय, सीसीटीएनएस और शस्त्रागार का जायजा लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद पछायगांव चौराहे पर गश्त की गई तथा आगरा-इटावा बॉर्डर स्थित कोरी कुआं पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

Please follow and like us:
Pin Share