इटावा। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत थाना लवेदी क्षेत्र से आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लवेदी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रवि चौहान पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम चन्द्रपुरा तथा रोशन लाल पुत्र स्वर्गीय छक्कीलाल निवासी ग्राम खुदायगंज, थाना लवेदी, जनपद इटावा को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दोनों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही जारी रखने की बात कही है।
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की कार्यवाही, आबकारी अधिनियम के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

