इटावा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता ने कालीवाहन मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित कर्मचारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्वच्छता व्यवस्था को नियमित रूप से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
कालीवाहन मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता

