Headlines

महिला थाना पर नई किरण कार्यक्रम से चार परिवारों में हुआ सुलह-समझौता, बिखरने से बचे रिश्ते- थानाध्यक्ष आकांक्षा सिंह

इटावा। मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के तहत पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ‘नई किरण’ कार्यक्रम के माध्यम से रविवार को चार परिवारों के बीच आपसी सुलह-समझौता कराया गया। पुलिस की इस पहल से आपसी मतभेद दूर कर परिवारों को बिखरने से बचाने का प्रयास किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह के मार्गदर्शन में महिला थाना परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान काउंसलर नमिता तिवारी, महिला थानाध्यक्ष आकांक्षा सिंह, उपनिरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक कुंज बिहारी तथा महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उन्हें समझा-बुझाकर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया।परामर्श के बाद चार दंपतियों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इनमें शालिनी पत्नी संदीप निवासी उदी, थाना बढ़पुरा; हुमा पत्नी पिंटू निवासी मुलायमनगर, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी; अमृता पत्नी विमलेश निवासी सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद तथा ज्योति पत्नी सावन निवासी बिजौली, थाना बकेवर शामिल हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की कि छोटी-छोटी बातों को संवाद, धैर्य और समझदारी से सुलझाएं। परिवार समाज की सबसे बड़ी ताकत है। आपसी मतभेदों को बातचीत के माध्यम से दूर कर रिश्तों को टूटने से बचाने का प्रयास करें। नई किरण कार्यक्रम का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाकर परिवारों में फिर से खुशियां लौटाना है।

Please follow and like us:
Pin Share