Headlines

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनकी समस्याओं के न्यायोचित समाधान का भरोसा दिलाया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से शिकायतों के संबंध में वार्ता कर उनके प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इटावा पुलिस की प्राथमिकता फरियादियों की शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर उनका निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Please follow and like us:
Pin Share