Headlines

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में “वोट बचाओ देश बचाओ” मार्च

इटावा। भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्ज़े और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उन पर मुक़दमा चलाने एवं उनकी गिरफ़्तारी की मांग के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवाहन एवं अ०भा० काग्रेस कमेटी के निर्देश व ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में 2 से 8 अक्टूबर तक देशव्यापी “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के रूप में मनाया गया । सप्ताह के अंतिम दिन बौद्ध विहार अंबेडकर जी की प्रतिमा से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक ‘वोट बचाओ देश बचाओ” मार्च निकाल कर नारेबाज़ी करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरूद्ध अपना प्रदर्शन कर आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया गया।शांतिपूर्ण मार्च के कचहरी परिसर में पहुंचने के बाद सभी कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि यह देश गांधी और नेहरू के सपनों का देश है। कांग्रेस पार्टी इस देश की आत्मा लोकतंत्र और संविधान को ख़त्म नहीं होने देगी। भाजपा की लुटेरी सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर जिस तरह से चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा वोटों की चोरी कराई है उसको लेकर आज देश का हर युवा आक्रोशित होकर सड़कों पर है। इसी क्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने अपने संबोधन ने कहा कि सभ्यता और संस्कृति में पूरे विश्व के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाले इस देश में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जो अपमान और निरादर भाजपा सरकार ने किया है उसकी कोई माफ़ी नहीं है। जननायक राहुल गांधी ने जब से वोट-चोरी को लेकर ख़ुलासे करते हुए उसके विरुद्ध मुहिम छेड़ी है तब से देश का हर नौजवान, छात्र, बेरोज़गार, किसान, महिलाएं, और व्यापारी सभी उनके समर्थन में सड़कों पर दिखाई देने लगा है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बहुत जल्द अपना इस्तीफ़ा देना ही पड़ेगा। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि जनप्रिय राहुल गांधी देश के सभी राजनीतिक दलों के गठबंधन के साथ मिलकर बहुत ही जल्द इस भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम करेंगे। आज वह सिर्फ़ कांग्रेस के ही नेता नहीं रह गए हैं बल्कि इस देश के हर ग़रीब, शोषित-वंचित नागरिक के चहेते और उनकी समस्याओं को समझने वाले जन प्रिय नेता बन कर उभरे हैं। “वोट बचाओ देश बचाओ” मार्च में पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष एडवोकेट पल्लव दुबे, पीसीसी मेंबर प्रमोद शंखवार, पीसीसी मेंबर राम नरेश यादव, पीसीसी मेंबर प्रशांत तिवारी, पीसीसी मेंबर कुसुम लता उपाध्याय, पीसीसी मेंबर अरुण यादव, जिला उपाध्यक्ष सतीश नागर, ज़िला उपाध्यक्ष ललित दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम किशोर द्विवेदी, शहर सचिव अवनीश वर्मा,करण सिंह राजपूत आसाराम वर्मा,जितेन्द्र सिंह पाल ज़िला महासचिव, विष्णुकांत मिश्रा प्रदेश महासचिव अधिवक्ता प्रकोष्ठ, प्रशांत दुबे एड. प्रदेश सचिव अधिवक्ता प्रकोष्ठ, आरबी सिंह पाल रामजीवन कुशवाहा जिला महासचिव अनूप परमार अरशद अली रनवीर सिंह यादव पूर्व प्रधान,अंसार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पूनिया, ब्लॉक अध्यक्ष बसरेहर जितेंद्र यादव, हेमंत तिवारी जिलाध्यक्ष मानवाधिकार प्रकोष्ठ , सरताज खान, अमन तिवारी, मुस्तकीम, एवं इंतख़ाब आलम सहित तमाम आक्रोशित कांग्रेस जनों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर नारेबाज़ी करते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

Please follow and like us:
Pin Share