इटावा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य की अगुवाई में सिविल लाइन पार्टी कार्यालय से नुमाइश मैदान तक पैदल मार्च निकाला गया। वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों से प्रदर्शन स्थल गूंज उठा।
सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल और सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर हाथों में तख्तियां लेकर और मुख्य रास्तों पर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। मुख्य मार्गों से निकले मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका। सड़कों पर सपा कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम को देखते हुए चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ‘अंशुल’ ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने मीडिया से बातचीत में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। सपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, सांसद जितेंद्र दोहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, विधायक भर्थना राघवेंद्र गौतम, गोपाल यादव, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, लाखन सिंह जाटव, फुरकान अहमद, फरहान शकील, रवि यादव, अनवार हुसैन, विक्की गुप्ता, उमेश राजपूत डुल्ले सहित बड़ी संख्या में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सपा ने खोला मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

