Headlines

कैट महिला विंग ग्वालियर द्वारा मेकअप एवं ड्रेपिंग क्लास का सफल आयोजन

दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को कन्फरडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स महिला ग्वालियर द्वारा मेकअप एंड ड्रेपिंग क्लास का विशेष आयोजन रखा गया। यह क्लास कैट महिला विंग की महिलाओं के लिए निशुल्क रखी गई थी जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती निरुपमा मालपानी जी ने की।
मेकअप आर्टिस्ट श्रीमती श्वेता स्वामी जी ने मेकअप के छोटे बड़े सभी गुण को बारीकी से समझाया एवं साड़ि और लहंगे की ड्रेपिंग करना 6/7 तरीकों से बड़ी ही सुंदर तरीके से सिखाया एवं सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना जी गांधी उपस्थिति रही उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई और महिलाओं का उत्साहवर्धन भी हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती वंदना थारोट एवं श्रीमती गार्गी चौरसिया का विशेष योगदान रहा है।
क्लास के समापन पर डॉ भारती माहेश्वरी सचिव द्वारा मेकअप आर्टिस्ट श्रीमती श्वेता स्वामी का आभार व्यक्त किया और उनको मोमेंटो देकर उनका धन्यवाद किया इसके साथ ही सभी महिलाओं एवं संयोजिकाओं का भी आभार प्रकट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से 25 से 30 महिलाएं उपस्थित रही इसी के साथ श्रीमती अनीता जैन ,डॉ कृष्णा शर्मा,रिद्धि माहेश्वरी, जया बावरी , मीतू अग्रवाल,ज्योति गोले,नीलम जैन, एकता रूपचंदानी,उषा सोमानी जी ,पूनम जी प्रीति जी अंजू गुप्ता जी रेनू जाजू ,प्रतिभा जाजूजी सहित सभी महिलाएं उपस्थित रही।

Please follow and like us:
Pin Share