Headlines

लखना में 30 सितंबर को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

इटावा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि.) लखना के तत्वावधान में 30 सितंबर 2026, दिन बुधवार को रात्रि 8 बजे से सिया गार्डेन, बेरी खेड़ा रोड, लखना में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रसिद्ध कवि एवं कवयित्री अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन में पदम अलवेला, यशपाल सिंह यश, सतीश मधुप, भूमिका जैन, मोहित सक्सेना, रोहित चौधरी एवं उमेश द्विवेदी अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम संयोजक सुनीत सिंह चौहान तथा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान व जिला मीडिया प्रभारी डॉ.सुशील सम्राट ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। संयोजक सुनीत चौहान ने बताया कि कवि सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की अपील की है l

Please follow and like us:
Pin Share