Headlines

केंद्रीय कारागार का जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, सीसीटीवी, भोजन व चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा

इटावा। केंद्रीय कारागार का जिला न्यायाधीश रजत सिंह जैन, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और तलाशी व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन, साफ-सफाई एवं चिकित्सा सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने बंदियों के पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन, पुलिस एवं जेल प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share