Headlines

पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को में जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता से निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।

Please follow and like us:
Pin Share