इटावा। संविधान दिवस के पावन अवसर पर पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, द्वारा प्रदर्शनी पंडाल,में समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं उसके मूल आदर्शों का पालन करने की शपथ ली। बच्चों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, समानता, स्वतंत्रता एवं राष्ट्रीय एकता के महत्व से भी परिचित कराया गया।
समूह गान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज, सामूहिक तालमेल और शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सभी विद्यालयों के बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों के आधार पर परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता का परिणाम प्रथम स्थान संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल,द्वितीय स्थान पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल एवं सेंट मैरी इंटर कॉलेजतृतीय स्थान एस.एस. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं जयोत्री एकेडमी सांत्वना एच एम एस इस्लामिया इंटर कॉलेज कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. उमेश यादव, पवन प्रताप सिंह, संजय शर्मा, गुफरान अहमद,रश्मि यादव , नमिता तिवारी, ब्रिकसन सिसोरिया, अनीता , वर्षा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विजेता टीमों को विशेष शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, सामूहिक भावना, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्यों को आत्मसात करने का अवसर है।कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। संविधान दिवस की शपथ से लेकर समूह गान प्रतियोगिता तक सभी गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।अंत में आयोजक विद्यालय पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण एवं समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन-पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल

