Headlines

फरियादियों को न्याय दिलाना प्राथमिकता, एसएसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इटावा। पुलिस कार्यालय में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए और प्रत्येक शिकायत का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है।

Please follow and like us:
Pin Share